गया जी।22 अगस्त 2029
🌾 किसान संवाद से कृषि विकास की नई दिशा! |
गया जी में माननीय कृषि मंत्री, बिहार सरकार श्री विजय कुमार सिन्हा जी ने ‘कृषि जन कल्याण संवाद’ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में किसानों, युवाओं एवं महिला उद्यमियों से सीधा संवाद कर कृषि विकास और किसान कल्याण से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
खाद की उपलब्धता, निर्धारित मूल्य एवं समय पर आपूर्ति सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही किसानों को एग्रीस्टैक, सॉइल टेस्टिंग, डिजिटल कृषि, ड्रोन तकनीक एवं आधुनिक कृषि सुविधाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।
योजनाओं का लाभ कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि वास्तविक रूप से किसानों के खेतों तक पहुँचे, इसके लिए पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर संवाद और जागरूकता बढ़ाने की पहल पर बल दिया गया।
उत्पादन से बाजार तक किसान की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए तकनीक, गुणवत्तापूर्ण इनपुट, प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन और मार्केट लिंकेज के माध्यम से कृषि को अधिक लाभकारी बनाने का संकल्प।
🌱 सशक्त किसान • समृद्ध बिहार • विकसित भारत
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar VIJAY KUMAR SINHA Dr. Prem Kumar Samrat Choudhary DD News Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India All India Radio - Akashvani
#departmentofagriculturebihargovernment #farmerwelfare #positivepolicy #changemakers #bihargovernment
3 views | Gaya, Bihar | Aug 22, 2026