दतिया शहर के झांसी चुंगी क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे गाड़ी टकराने के विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार 7-8 लोगों ने मिलकर 02 युवकों के साथ जमकर मारपीट की। घटना में घायल हुए पीड़ितों ने कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित नीरज चौधरी ने अनुसार मामूली टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।