321 लीटर शराब लदी ब्रेजा पलटी, एक गिरफ्तार
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में रविवार को उत्पाद विभाग की कार्रवाई के दौरान फिल्मी ड्रामा देखने को मिला।
पकड़े जाने के भय से भाग रही एक ब्रेजा कार (नंबर - बीआर 09 एएम 5755) दुर्गावती थाना क्षेत्र के महमूदगंज के पास सर्विस रोड के नीचे जाकर पलट गई।
कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 321 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सौरभ, पिता - हरिश्चंद्र, साकिन - काशीपुर, थाना - हसनपुर, जिला - पलवल (हरियाणा) के रूप में हुई है।