हथकरघा से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं बेगम अफरोज
चैनपुर प्रखंड के गंगापुर ग्राम संगठन की सदस्य बेगम अफरोज ने पारंपरिक हथकरघा उद्योग से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।
पति मुस्लिम मिर्जा के साथ पूरा परिवार दरी और कालीन निर्माण के कार्य में जुटा है। परिवार द्वारा तैयार दरी-कालीन विभिन्न बाजारों में बेचे जाते हैं। इस व्यवसाय से परिवार सालाना 8 से 10 लाख रुपये का कारोबार कर रहा है।
जिलाधिकारी ने बेगम अफरोज के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तीकरण और पारंपरिक कला के संरक्षण का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
Mohania, Kaimur | Oct 31, 2026