एनएच-19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत
मोहनियां में पुराना सिनेमा हॉल के सामने एनएच-19 पर अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।
सूचना पर मोहनियां पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची और मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।