कल मुख्यमंत्री के आगमन पर टीकमगढ़ में गौमाता गौवंश को भूखा प्यासा सलाखों के पीछे किया बंद: वीडियो सामने आने के बाद गौ भक्तों ने कार्रवाई की मांग
जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि कल 21 अगस्त को टीकमगढ़ में मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव टीकमगढ़ पहुंचे थे। पुलिस प्रशासन और नगर पालिका ने शहर में सुरक्षा के लिए अच्छी व्यवस्था की थी। लेकिन आज एक वीडियो निकल कर सामने आया है जिसमें देखा जा रहा है कि गौ माता गौवंश को चाट चौपाटी के पास नगर पालिका की सीमित जगह के अंदर भूखा प्यासा बंद कर दिया गया था बताया जा रहा है कि सुबह 9 बजे से देर रात्रि तक बंद रखा गया था जब आज वीडियो सामने आया है तो टीकमगढ़ जिले के गौ भक्तों ने इसका खुलकर विरोध किया है। और जिसने यह हरकत की है उस पर जिला प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है।