🚦 दुर्गा पूजा-2026 को लेकर सीतामढ़ी में यातायात व्यवस्था में बदलाव
दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा तथा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिले के विभिन्न शहरों एवं बाजारों में 17 से 21 अक्टूबर 2026 तक यातायात संबंधी विशेष व्यवस्था लागू रहेगी।
📍 सीतामढ़ी शहर सहित पुपरी, बाजपट्टी, रुन्नीसैदपुर एवं रीगा में निर्धारित मार्गों पर वाहनों के परिचालन एवं पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कुछ मार्गों पर तीन/चार पहिया वाहनों एवं मोटरसाइकिल के परिचालन पर प्रतिबंध भी रहेगा।
🙏 आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील है कि निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
जिला प्रशासन, सीतामढ़ी
#Sitamarhi #DurgaPuja2026 #TrafficAdvisory #DistrictAdministrationSitamarhi
Sitamarhi Police District Administration Sitamarhi
Sitamarhi, Bihar | Oct 16, 2026