सुरसंड में दुर्गा पूजा के छठे दिन बेलवा निमंत्रण की विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, पूजक पप्पू कुमार चौधरी ने निभाई धार्मिक परंपरा
सुरसंड, सीतामढ़ी। ऐतिहासिक सुरसंड में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। पूजा के छठे दिन बेलवा निमंत्रण की परंपरा विधि-विधान के साथ निभाई गई। इस अवसर पर पूजक सह नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी ने पूजा-अर्चना कर माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
धार्मिक परंपराओं के अनुसार आयोजित इस पूजा में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भाग लिया। दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है।