बैरगनिया में अगलगी से चार परिवारों का लाखों का नुकसान, पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने पहुंचाई राहत
सीतामढ़ी। बैरगनिया प्रखंड के चकवा पंचायत अंतर्गत तकिया टोला वार्ड संख्या-05 में बीती देर रात आग लगने से चार परिवारों की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। अगलगी की इस घटना से पीड़ित परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है।
आग की घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना को दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने अपने बड़े भाई योगेन्द्र सिंह के माध्यम से सभी चार पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इसमें चावल, त्रिपाल और नकद राशि शामिल है। साथ ही, पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया गया।
अगलगी से प्रभावित परिवारों में देवेन्द्र राम, हरेन्द्र राम, कमालुद्दीन मंसूरी और समुल्ला मंसूरी शामिल हैं। राहत मिलने से संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को सहारा मिला है।
इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान, कासिम मंसूरी, शेख सद्दाम, अरसद, दानिश खान, इस्लाउल खातून सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।