जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च, शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने की अपील
जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, पुपरी श्री गौरव कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी श्रीमती सुनीता कुमारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस दौरान आम नागरिकों से आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की गई। साथ ही, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का संदेश दिया गया।
जिला प्रशासन एवं पुलिस पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सजग हैं। आम नागरिकों से अपील है कि वे आपसी सद्भाव के साथ पर्व मनाएँ तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
जिला प्रशासन, सीतामढ़ी — शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन हमारी प्राथमिकता।
#CMSamrat #samratchoudhary
CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar District Administration Sitamarhi Bihar Police Sitamarhi Police Home Department, Govt. of Bihar
1 views | Sitamarhi, Bihar | Oct 16, 2026