बड़हिया: बड़हिया के जगदंबा हिंदी पुस्तकालय में हिंदी सप्ताह का आयोजन, दूसरे दिन 51 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
बड़हिया के जगदंबा हिंदी पुस्तकालय में हिंदी साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. बुधवार को दूसरे दिन अपराह्न 12 बजे पुस्तकालय परिसर में कविता लेखन, श्रुति लेख तथा सुलेख प्रतियोगिता आयोजित हुई.इसमें कुल 51 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी, बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण प्रसाद सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया