Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sdm
Uttarakhand
hraj99293
Mewat- पटवारियों के सांकेतिक धरने से काम काज ठप्प, आर-पार की लड़ाई में उतरे मेवाती पटवारी... #mewatireel #मेवाती #mewati #trendingnow #viralpost Ch. Aftab Ahmed @topfans Choudhary Rahish Khan Mla Punhana Hidayat Khan Engineer Mamman Khan MLA Nayab Saini
Palwal, Palwal
| Aug 26, 2026
#mewatireel
#मेवाती
#mewati
#trendingnow
#viralpost
MORE NEWS
13 में से 7 गोल्ड हरियाणा के नाम — यही है हरियाणा की मिट्टी की ताकत।:- खेल मंत्री गौरव गौतम #HaryanaNews #haryana #HaryanaSports #gauravgautamindia #nayabsainiofficial Gaurav Gautam Nayab Saini
Palwal, Palwal | Aug 26, 2026
मीरपुर कौराली में शहीद धर्मवीर मैमोरियल सर्कल कबड्डी टूर्नामेंट संपन्न . . मुख्य अतिथि बलजीत गहलोत ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया शुभारंभ, पगड़ी और फूल मालाओं से हुआ अतिथियों का भव्य स्वागत हुआ | . . . #Palwal #Kabaddi #MirpurKaurali #HaryanaKabaddi #palwalnews
Palwal, Palwal | Aug 26, 2026
बदलते पलवल की तस्वीर, विकास की नई रफ्तार। खेल मंत्री श्री गौरव गौतम के प्रयासों से पलवल के लाइन पार क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। सड़क, नाली और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र की तस्वीर तेजी से बदल रही है। जनता की जरूरत, विकास की प्राथमिकता — यही है नए पलवल की पहचान। #palwal #palwal_club #haryana #HaryanaNews #gauravgautamindia Gaurav Gautam
Palwal, Palwal | Aug 26, 2026
अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार, नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी CIA पलवल। सीआईए स्टाफ होडल ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी दीपक निवासी बेढा पट्टी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को भगत सिंह निवासी भुलवाना को एक देशी कट्टा और 21 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ और जांच में हथियार सप्लायर दीपक का नाम सामने आया। सीआईए टीम ने 24 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और ठिकानों का पता लगाया जाएगा।
Palwal, Palwal | Aug 25, 2026
001 प्रैस नोट-जिला पलवल दिनांक 25 अगस्त 2026 *झूठी सूचना, झूठे बयान व झूठे सबूत देने वालों की अब खैर नहीं; एसपी पलवल ने दी कड़े संदेश के साथ चेतावनी, भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत होगी सख्त कार्रवाई।* *न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले ऐसे कृत्यों के खिलाफ पलवल पुलिस की 'जीरो टॉलरेंस' नीति—नीतीश अग्रवाल,एसपी पलवल।* *श्री नीतीश अग्रवाल आईपीएस का बतौर एसपी पलवल का चार्ज संभालने से लेकर अब तक उक्त मामलों में पलवल पुलिस की बड़ी कार्यवाही -74 लोगों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई।* *आमजन को जागरूक करने के लिए सभी थानों, पुलिस चौकियों व पुलिस कार्यालयों में चेतावनी बोर्ड लगाए गए-नीतीश अग्रवाल,एसपी पलवल।* पलवल। पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि पुलिस व न्याय व्यवस्था के समक्ष झूठी सूचना देना, झूठा बयान देना या झूठा सबूत गढ़ना कानूनन बेहद गंभीर अपराध है। न्याय प्रक्रिया को बाधित या प्रभावित करने वाले ऐसे कृत्यों के खिलाफ पलवल पुलिस 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है। एसपी ने बताया कि अप्रैल 2026 में जब से उन्होंने बतौर एसपी पलवल का पदभार संभाला है, तब से लेकर अब तक पुलिस प्रशासन को गुमराह करने और झूठी शिकायतें देने वाले 74 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। उनके निर्देश अनुसार आमजन को जागरूक करने के लिए सभी थानों, पुलिस चौकियों व पुलिस कार्यालयों में *चेतावनी बोर्ड* लगाए गए हैं। *कार्रवाई के उदाहरण (केस स्टडीज):* केस - 1: आपातकालीन नंबर 112 पर फर्जी कॉल करने वाले पर मामला दर्ज (थाना गदपुरी) दिनांक 22.05.2026 को आरोपी नरेन्द्र (निवासी खेडला) ने शराब के नशे में 112 पर कॉल कर झूठी सूचना दी कि गांव दुधौला में फायरिंग हुई है और उसके साथी के पैर में गोली लगी है। गदपुरी पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस को सिकंदरपुर रोड, यूनिवर्सिटी रोड और पातली रोड पर इधर-उधर घुमाता रहा। साइबर सेल की मदद से पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वह नशे में धुत्त मिला। पुलिस का समय व संसाधन बर्बाद करने पर आरोपी के खिलाफ धारा 217, 221 BNS के तहत मामला दर्ज कर कलंदा न्यायालय में दाखिल किया गया। *केस - 2: किडनैपिंग व 1.5 लाख की लूट की झूठी शिकायत पर दो गिरफ्तार, भेजे जेल (थाना सदर पलवल)* दिनांक 08.04.2026 को अरुण (निवासी आलदुका) ने पुलिस को राहुल पुत्र वीरेंद्र व राहुल पुत्र सुरेश द्वारा अपने अपहरण तथा ₹1.5 लाख व मोबाइल लूटने की झूठी सूचना दी। थाने में पूछताछ के दौरान अरुण के भाई अक्षय ने आकर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। गहन जांच में खुलासा हुआ कि तीनों परिचितों ने पहले साथ बैठकर शराब पी और बाद में आपसी कहासुनी पर किडनैपिंग की झूठी कहानी रची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों अरुण व अक्षय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। *एसपी श्री नीतीश अग्रवाल ने कड़ा संदेश देते हुए कहा:* "न्याय तभी संभव है जब पुलिस व अदालत के सामने पूर्ण सच रखा जाए। रंजिश या दुर्भावना से दी गई झूठी शिकायत या झूठी गवाही से निर्दोष व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो सकता है। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।" *पलवल पुलिस की आमजन से अपील:* पुलिस अधीक्षक पलवल ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अपराध की सूचना सदैव सत्य व तथ्यात्मक दें। रंजिशन या दुर्भावना से झूठी शिकायत दर्ज कराने से पुलिस का अमूल्य समय व संसाधन व्यर्थ होते हैं और वास्तविक पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी होती है। 112 हेल्पलाइन आपात स्थिति के लिए है, इसका दुरुपयोग न करें।
Palwal, Palwal | Aug 25, 2026
जेवरात चोरी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, 35 हजार रुपये बरामद पलवल। सीआईए पलवल ने बंद मकान से लाखों रुपये के जेवरात चोरी मामले में चौथे आरोपी कृष्ण उर्फ किटनिया निवासी भगतजी कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर चोरी के जेवरात बेचकर बचे 35 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, मई माह में शिकायतकर्ता देवराज के बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे। मामले में इससे पहले तेजपाल उर्फ तेजन, हेमंत और संजय को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के जेवरात बेचकर बचे रुपये तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। कृष्ण उर्फ किटनिया को रिमांड अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Palwal, Palwal | Aug 25, 2026
004 प्रैस नोट-जिला पलवल दिनांक 25 अगस्त 2026 *सीआईए स्टाफ पलवल की त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट के मामले में मुख्य आरोपी धरा, न्यायिक हिरासत में भेजा।* *आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद और पलवल के विभिन्न थानों में संगीन धाराओं के तहत पूर्व में 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।* पलवल: पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी फरीदाबाद जिले का रहने वाला है। मामले का विवरण देते हुए सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 04 मई 2026 को थाना चांदहट में लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में गुमशुदा महिला को 23 मई 2026 को आरोपी के ठिकाने से बरामद किया गया था। इसके बाद पीड़िता के माननीय अदालत के समक्ष कलमबंद बयान दर्ज कराए गए और विधिक परामर्शदाता द्वारा काउंसलिंग कराई गई। पीड़िता के मेडिकल परीक्षण के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 64(1), 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 जोड़ी गई। पीड़िता को नियमानुसार सुरक्षापूर्वक उसके परिवार के सुपुर्द किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए स्टाफ पलवल की एएसआई नेपाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसमें एएसआई श्रीचंद भी शामिल है, टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 अगस्त 2026 को आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी का आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। वारदात में प्रयुक्त गाड़ी स्कार्पियो के संबंध में भी साक्ष्य जुटाकर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी एक शातिर एवं आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ फरीदाबाद और पलवल के विभिन्न थानों (जैसे सिटी बल्लभगढ़, सदर बल्लभगढ़, आदर्श नगर, सेक्टर-8, सेक्टर-58, गदपुरी और भूपानी) में संगीन धाराओं के तहत पूर्व में 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। पलवल पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Palwal, Palwal | Aug 25, 2026
Mewat- पेंशन बनवाने के नाम पर नौ हजार की रिश्वत लेने वाला आरोपी गिरफ्तार, मेवात विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई... #mewatireel #मेवाती #mewati #trendingnow #acba #vigilence #viralpost @topfans Ch. Aftab Ahmed Engineer Mamman Khan MLA Mohammad Ilyas CMO Haryana
Palwal, Palwal | Aug 25, 2026