004
प्रैस नोट-जिला पलवल
दिनांक 25 अगस्त 2026
*सीआईए स्टाफ पलवल की त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट के मामले में मुख्य आरोपी धरा, न्यायिक हिरासत में भेजा।*
*आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद और पलवल के विभिन्न थानों में संगीन धाराओं के तहत पूर्व में 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।*
पलवल: पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी फरीदाबाद जिले का रहने वाला है।
मामले का विवरण देते हुए सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 04 मई 2026 को थाना चांदहट में लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में गुमशुदा महिला को 23 मई 2026 को आरोपी के ठिकाने से बरामद किया गया था। इसके बाद पीड़िता के माननीय अदालत के समक्ष कलमबंद बयान दर्ज कराए गए और विधिक परामर्शदाता द्वारा काउंसलिंग कराई गई। पीड़िता के मेडिकल परीक्षण के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 64(1), 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 जोड़ी गई। पीड़िता को नियमानुसार सुरक्षापूर्वक उसके परिवार के सुपुर्द किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए स्टाफ पलवल की एएसआई नेपाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसमें एएसआई श्रीचंद भी शामिल है, टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 अगस्त 2026 को आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी का आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। वारदात में प्रयुक्त गाड़ी स्कार्पियो के संबंध में भी साक्ष्य जुटाकर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी एक शातिर एवं आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ फरीदाबाद और पलवल के विभिन्न थानों (जैसे सिटी बल्लभगढ़, सदर बल्लभगढ़, आदर्श नगर, सेक्टर-8, सेक्टर-58, गदपुरी और भूपानी) में संगीन धाराओं के तहत पूर्व में 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। पलवल पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Palwal, Palwal | Aug 25, 2026