जेवरात चोरी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, 35 हजार रुपये बरामद
पलवल। सीआईए पलवल ने बंद मकान से लाखों रुपये के जेवरात चोरी मामले में चौथे आरोपी कृष्ण उर्फ किटनिया निवासी भगतजी कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर चोरी के जेवरात बेचकर बचे 35 हजार रुपये बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, मई माह में शिकायतकर्ता देवराज के बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे। मामले में इससे पहले तेजपाल उर्फ तेजन, हेमंत और संजय को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के जेवरात बेचकर बचे रुपये तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
कृष्ण उर्फ किटनिया को रिमांड अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Palwal, Palwal | Aug 25, 2026