होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में कृषि विस्तार अधिकारियों की हड़ताल जारी, उपसंचालक कृषि कार्यालय के सामने धरने पर बैठे
जिले में कृषि विस्तार अधिकारियों की कलम बंद हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही। मध्यप्रदेश विस्तार संघ के आह्वान पर करीब 50 अधिकारी उपसंचालक कृषि कार्यालय के सामने धरने पर बैठे और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अधिकारियों के काम बंद करने से मूंग उपार्जन, सीएम हेल्पलाइन के निराकरण और खाद वितरण समेत कई विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।