सांसद डॉ. राजेश मिश्रा पहुंचे सिंगरौली, कार्यालय में सुनीं लोगों की समस्याएं
सिंगरौली। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सिंगरौली पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल शाह ने सांसद का किया स्वागत सांसद अपने कार्यालय में उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और कई मामलों में आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने लोगों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
इस दौरान कार्यालय में लोगों की मौजूदगी रही और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की गई। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दरलाल शाह , सन्तोष वर्मा संदीप चौबे, सुरेश गिरी, संजय पाण्डेय और मीडिया प्रभारी नीरज सिंह सहित पार्टी के नेता उपस्थित रहे !