नैनीताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर चलती कार की खिड़कियों से बाहर लटककर रील बना रहे लखनऊ के पर्यटकों पर काठगोदाम पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की तो कार के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म भी लगी मिली, जिसे मौके पर ही हटवा दिया गया। स्टंटबाजी और यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। पुलिस ने पर्यटकों को भविष्य में ऐसी जानलेवा हरकत न करने की चेतावनी दी है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट कहा है कि पर्यटन के नाम पर हुड़दंग और स्टंटबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान, वाहन सीज और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#Nainital #Kathgodam #Haldwani #Uttarakhand #NainitalPolice #TrafficRules #RoadSafety #Stunt #Reels #PoliceAction #BreakingNews #HaldwaniNews #UttarakhandNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #Tourists #MVAct #HaldwaniExpress #ReelsNews