हल्द्वानी स्थित कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम में जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान तेज करने और जनसंपर्क बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान जुगल किशोर को धारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही संगठन विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
#Haldwani #Congress #CongressMeeting #UttarakhandCongress #AssemblyElection #Election2027 #Politics #PoliticalNews #HaldwaniNews #Uttarakhand #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #InderPalArya #Dhari #HaldwaniExpress #LocalNews #UttarakhandNews #ReelsNews