मुरैना नगर: प्राइवेट स्कूल संगठन ने जिला शिक्षा केंद्र पर 5 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, मान्यता भी शामिल
मुरैना जिले के प्राइवेट विद्यालय संगठन के जिला अध्यक्ष विद्याराम प्रजापति ने बताया की नवीनीकरण मान्यता BRC के द्वारा की गई अनुशंसा पर उन्हें स्वीकृत करने सहित 5 मांगो को लेकर आज गणेशपुरा स्थित जिला शिक्षा केंद्र कार्यलय पहुंचकर अधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया है।उन्होंने बताया की ज्ञापन में प्रमुख पांच मांगे है जिनको निराकरण करने की मांग की गई है।