मुरैना नगर: दलित युवक की बारात में हुई मारपीट का मामला, पीड़ित पक्ष ने SP ऑफिस पहुंचकर की शिकायत; पुलिस पर पक्षपात करने के लगाए आरोप
मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के मोती सिंह का पुरा में दलित युवक की बारात की दबंगो द्वारा मारपीट के मामले में पुलिस ने उल्टा पीड़ितों के खिलाफ भी FIR दर्ज कर दी है।इस मामले में बसपा पार्टी के जिला अध्यक्ष ने पीड़ितों के साथ आज एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी को ज्ञापन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है,पुलिस द्वारा दर्ज की गई तमाम झूठी रिपोर्ट को ज्ञापन में बताया।