मुरैना नगर: बिस्मिल नगर की महिला ने पति के खिलाफ SP ऑफिस में दिया आवेदन, कहा- मारपीट करने के बाद पति दे रहा है जान से मारने की धमकी
मुरैना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बिस्मिल नगर में रहने वाली शिक्षिका और उसके पिता पर बीते रोज जानलेवा हमला किया था।जिस पर से शिक्षिका ने पति के के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया।लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और आरोपी द्वारा लगातार शिक्षिका और उसके पिता को धमकियां दी जा रही है।आज एसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाही की मांग को लेकर आवेदन दिया है।