नगर पंचायत मीरगंज में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों एवं शिक्षकों ने ली स्वच्छता की शपथ
दिनांक 18 सितंबर 2026 को नगर पंचायत मीरगंज में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान स्थानीय विद्यालय में छात्रों के लिए स्वच्छता थीम पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी कला और रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्रों, शिक्षकों एवं अन्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी, उप मुख्य पार्षद श्री जय प्रकाश पासवान, वार्ड पार्षद बिट्टू जी, जूली देवी, अनिल चौधरी जी तथा सफाई निरीक्षक राहुल आलम सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मी एवं शिक्षकगण मुख्य रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित क
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026