Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
pcnews.com
पूर्णिया की वायरल प्रेमी जोड़ों की वीडियो आया समाने..... #premijodi #LoveMarriage #purnea
Purnia East, Purnia
| Sep 18, 2026
#premijodi
#lovemarriage
#purnea
MORE NEWS
“मां-बाप अपनी खुशी चाहते हैं, बेटी की नहीं” — पंचायत में लड़की का बयान वायरल..... #Purnea #Purnia #BiharNews #InterCasteMarriage #LoveMarriage #PurniaNews #ViralVideo #Panchayat #BiharNewsUpdate #ViralNews
Purnia East, Purnia | Sep 18, 2026
जात-पात के लात मार के भईले दोनों राजी। पूर्णिया में अंतर जाति विवाह काफी सुर्खियों में.... #ViralNews #ViralVideo #Purnea #Purnia #BiharNews #PurniaNews #InterCasteMarriage #LoveMarriage #ViralReel #TrendingNews #PurneaCentralNews
Purnia East, Purnia | Sep 18, 2026
नगर पंचायत मीरगंज में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों एवं शिक्षकों ने ली स्वच्छता की शपथ दिनांक 18 सितंबर 2026 को नगर पंचायत मीरगंज में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय विद्यालय में छात्रों के लिए स्वच्छता थीम पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी कला और रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्रों, शिक्षकों एवं अन्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी, उप मुख्य पार्षद श्री जय प्रकाश पासवान, वार्ड पार्षद बिट्टू जी, जूली देवी, अनिल चौधरी जी तथा सफाई निरीक्षक राहुल आलम सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मी एवं शिक्षकगण मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित क
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1401, दिनांक 18/9/2026, ================== नगर पंचायत धमदाहा में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत स्वच्छता शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:- 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत आज नगर पंचायत धमदाहा में एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से संपूर्ण नगर क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वच्छ एवं सुंदर धमदाहा के निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में माननीय मुख्य पार्षद, सभी सम्मानित वार्ड पार्षदगण, नगर प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं सफाई मित्र (कर्मियों) ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ:--- सफाई कर्मियों का शपथ ग्रहण:-- नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को स्वच्छता की आधिकारिक शपथ दिलाई गई। सभी कर्मियों ने अपने कार्यक्षेत्र को निरंतर स्वच्छ रखने और स्वच्छता के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया। विद्यालयों में जागरूकता अभियान:- स्वच्छता साथियों ने स्थानीय विद्यालय का दौरा कर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का व्यावहारिक महत्व समझाया। विद्यार्थियों को अपने आसपास सफाई रखने, कचरा केवल निर्धारित स्थानों/डस्टबिन में ही फेंकने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ दिलाई गई। जन-जन तक संदेश पहुँचाने का संकल्प:--- उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने "स्वच्छता ही सेवा" के संदेश को नगर के प्रत्येक घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन "स्वच्छता अपनाएँ, स्वस्थ रहें — स्वच्छ धमदाहा, सुंदर धमदाहा" के प्रेरक नारें के साथ किया गया ।
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1402, दिनांक 1892026, ================== नगर पंचायत मीरगंज में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों एवं शिक्षकों ने ली स्वच्छता की शपथ दिनांक 18 सितंबर 2026 को नगर पंचायत मीरगंज में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय विद्यालय में छात्रों के लिए स्वच्छता थीम पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी कला और रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्रों, शिक्षकों एवं अन्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी, उप मुख्य पार्षद श्री जय प्रकाश पासवान, वार्ड पार्षद बिट्टू जी, जूली देवी, अनिल चौधरी जी तथा सफाई निरीक्षक राहुल आलम सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मी एवं शिक्षकगण मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। बच्चों के माध्यम से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है।
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026
संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर पूर्णिया जिले के 13 प्रखंडों के अनुसूचित जाति बहुल टोलों में विकास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अनुसूचित जाति समुदाय के सभी पात्र परिवारों को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं का सीधा लाभ दिया जा रहा है। विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण और योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान कर रहे हैं।
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति –1399, दिनांक 18/9/2026, ================== सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 100% आधार सीडिंग सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी, पूर्णिया का विशेष निर्देश:- :- BDO, MEO एवं बैंक समन्वयकों को संवेदनशीलता के साथ शिविर आयोजित कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश । श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के शत-प्रतिशत आधार सीडिंग एवं डी-सीडेड (Deseeded) खातों के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में वर्तमान में 20,211 आधार सीडिंग के मामले लंबित हैं और 2,952 खाते डी-सीडेड श्रेणी में हैं। इनका समयबद्ध और सुगम निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO), शिक्षा अधिकारियों (MEO) और बैंक समन्वयकों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया है। सहयोगात्मक कार्यशैली:- जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी BDO और बैंक अधिकारी एक टीम भावना की तरह समन्वय बनाकर काम करें, ताकि किसी भी बुजुर्ग, विधवा या दिव्यांग पेंशनभोगी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। घर-घर सहायता (डोर-टू-डोर कनेक्ट):-- MEO, विकास मित्र और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई है कि वे बुजुर्गों एवं दिव्यांगों के घर जाकर आधार और पासबुक संबंधी दस्तावेज एकत्र करने में सीधी मदद करें। बैंकों द्वारा प्राथमिकता पर कार्रवाई:--- जिला बैंक समन्वयकों को अपनी-अपनी शाखाओं में प्रखंडों और पंचायतों से प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर अविलंब अपडेट और सीड करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष ध्यान देने वाले क्षेत्र:-- पूर्णिया पूर्व (1,586 लंबित), बनमनखी (1,161 लंबित), अमौर (876 लंबित) और रूपौली (1,045 लंबित) जैसे अधिक लंबित मामलों वाले प्रखंडों में विशेष शिविर लगाकर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। बिहार राज्य दिव्यांगता पेंशन (BR99):- 3,871 दिव्यांगजनों हेतु घर-घर जाकर सुगम सहायता प्रदान करना। इंदिरा गांधी वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन (4,802 ):- पंचायत स्तर पर आसान कागजी कार्रवाई और सत्यापन। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन (BR134) -10,045:- बैंक समन्वयकों के माध्यम से त्वरित मैपिंग एवं री-सीडिंग करने का निर्देश दिया गया है। लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा योजना, 1,493 :-त्वरित भौतिक सत्यापन और आधार सीडिंग। | सर्वसाधारण एवं पेंशनभोगियों से अपील: जिला प्रशासन पूर्णिया जिले के स
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1400, दिनांक:-18/9/2026, ================== सेवा संकल्प अभियान के तहत् झुन्नीकला में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 126 ग्रामीण हुए लाभान्वित:- श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र के झुन्नीकला पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को “सेवा संकल्प अभियान – सेवा मेरा योगदान” के तहत एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का औपचारिक उद्घाटन झुन्नीकला पंचायत के मा०मुखिया श्री कुंदन कुमार ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर श्रीनगर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) डॉ. दिवाकर राजपाल और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (BHM) श्री किंकर घोष उपस्थित थे। स्वास्थ्य शिविर का मुख्य:- उद्देश्य ग्रामीण आबादी को उनके घर के समीप बेहतर एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं, स्क्रीनिंग, चिकित्सकीय परामर्श और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। दिनभर चले इस शिविर में कुल 126 मरीजों एवं लाभार्थियों की नि:शुल्क जांच कर दवाएं और परामर्श दिया गया। शिविर में उपलब्ध कराई गई प्रमुख सेवाएं:-- सामान्य OPD एवं स्वास्थ्य जांच:-- मरीजों का नि:शुल्क शारीरिक परीक्षण एवं प्राथमिक उपचार। गंभीर एवं संक्रामक रोग स्क्रीनिंग:- गैर-संचारी रोगों (NCD), टीबी (TB) स्क्रीनिंग तथा काला-जार, मलेरिया एवं फाइलेरिया नियंत्रण हेतु परामर्श। अन्य स्वास्थ्य सेवाएं:--- एनमिया मुक्त भारत (AMB) सेवाएं एवं परिवार नियोजन (Family Planning) परामर्श। डिजिटल एवं सरकारी योजनाएं:- ग्रामीणों को आयुष्मान भारत कार्ड तथा आभा (ABHA) आईडी कार्ड बनवाने एवं उससे जुड़ी जानकारियां प्रदान की गईं। उपस्थित स्वास्थ्य दल:- शिविर में डॉ. जयंत कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें सीएचओ (CHO) सरिता कुमारी एवं राहुल नाई, एएनएम (ANM) निभा कुमारी, शिखा कुमारी एवं सुनीता कुमारी; एफपी काउंसलर सोहेल राजा, वीबीडीएस (VBDs) जूही तथा डाटा ऑपरेटर सुधीर कुमार शामिल थे। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास को ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026