समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1401,
दिनांक 18/9/2026,
==================
नगर पंचायत धमदाहा में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत स्वच्छता शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:-
'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत आज नगर पंचायत धमदाहा में एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से संपूर्ण नगर क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वच्छ एवं सुंदर धमदाहा के निर्माण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में माननीय मुख्य पार्षद, सभी सम्मानित वार्ड पार्षदगण, नगर प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं सफाई मित्र (कर्मियों) ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ:---
सफाई कर्मियों का शपथ ग्रहण:-- नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को स्वच्छता की आधिकारिक शपथ दिलाई गई। सभी कर्मियों ने अपने कार्यक्षेत्र को निरंतर स्वच्छ रखने और स्वच्छता के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।
विद्यालयों में जागरूकता अभियान:- स्वच्छता साथियों ने स्थानीय विद्यालय का दौरा कर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का व्यावहारिक महत्व समझाया।
विद्यार्थियों को अपने आसपास सफाई रखने, कचरा केवल निर्धारित स्थानों/डस्टबिन में ही फेंकने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ दिलाई गई।
जन-जन तक संदेश पहुँचाने का संकल्प:--- उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने "स्वच्छता ही सेवा" के संदेश को नगर के प्रत्येक घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन "स्वच्छता अपनाएँ, स्वस्थ रहें — स्वच्छ धमदाहा, सुंदर धमदाहा" के प्रेरक नारें के साथ किया गया ।
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026