समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति –1399,
दिनांक 18/9/2026,
==================
सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 100% आधार सीडिंग सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी, पूर्णिया का विशेष निर्देश:-
:- BDO, MEO एवं बैंक समन्वयकों को संवेदनशीलता के साथ शिविर आयोजित कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश ।
श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के शत-प्रतिशत आधार सीडिंग एवं डी-सीडेड (Deseeded) खातों के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में वर्तमान में 20,211 आधार सीडिंग के मामले लंबित हैं और 2,952 खाते डी-सीडेड श्रेणी में हैं।
इनका समयबद्ध और सुगम निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO), शिक्षा अधिकारियों (MEO) और बैंक समन्वयकों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया है।
सहयोगात्मक कार्यशैली:- जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी BDO और बैंक अधिकारी एक टीम भावना की तरह समन्वय बनाकर काम करें, ताकि किसी भी बुजुर्ग, विधवा या दिव्यांग पेंशनभोगी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
घर-घर सहायता (डोर-टू-डोर कनेक्ट):-- MEO, विकास मित्र और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई है कि वे बुजुर्गों एवं दिव्यांगों के घर जाकर आधार और पासबुक संबंधी दस्तावेज एकत्र करने में सीधी मदद करें।
बैंकों द्वारा प्राथमिकता पर कार्रवाई:--- जिला बैंक समन्वयकों को अपनी-अपनी शाखाओं में प्रखंडों और पंचायतों से प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर अविलंब अपडेट और सीड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विशेष ध्यान देने वाले क्षेत्र:--
पूर्णिया पूर्व (1,586 लंबित), बनमनखी (1,161 लंबित), अमौर (876 लंबित) और रूपौली (1,045 लंबित) जैसे अधिक लंबित मामलों वाले प्रखंडों में विशेष शिविर लगाकर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
बिहार राज्य दिव्यांगता पेंशन (BR99):- 3,871 दिव्यांगजनों हेतु घर-घर जाकर सुगम सहायता प्रदान करना।
इंदिरा गांधी वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन (4,802 ):- पंचायत स्तर पर आसान कागजी कार्रवाई और सत्यापन।
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन (BR134) -10,045:- बैंक समन्वयकों के माध्यम से त्वरित मैपिंग एवं री-सीडिंग करने का निर्देश दिया गया है।
लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा योजना, 1,493 :-त्वरित भौतिक सत्यापन और आधार सीडिंग। |
सर्वसाधारण एवं पेंशनभोगियों से अपील:
जिला प्रशासन पूर्णिया जिले के स
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026