समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1400,
दिनांक:-18/9/2026,
==================
सेवा संकल्प अभियान के तहत् झुन्नीकला में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 126 ग्रामीण हुए लाभान्वित:-
श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र के झुन्नीकला पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को “सेवा संकल्प अभियान – सेवा मेरा योगदान” के तहत एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का औपचारिक उद्घाटन झुन्नीकला पंचायत के मा०मुखिया श्री कुंदन कुमार ने रिबन काटकर किया।
इस अवसर पर श्रीनगर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) डॉ. दिवाकर राजपाल और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (BHM) श्री किंकर घोष उपस्थित थे।
स्वास्थ्य शिविर का मुख्य:- उद्देश्य ग्रामीण आबादी को उनके घर के समीप बेहतर एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं, स्क्रीनिंग, चिकित्सकीय परामर्श और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
दिनभर चले इस शिविर में कुल 126 मरीजों एवं लाभार्थियों की नि:शुल्क जांच कर दवाएं और परामर्श दिया गया।
शिविर में उपलब्ध कराई गई प्रमुख सेवाएं:--
सामान्य OPD एवं स्वास्थ्य जांच:-- मरीजों का नि:शुल्क शारीरिक परीक्षण एवं प्राथमिक उपचार।
गंभीर एवं संक्रामक रोग स्क्रीनिंग:- गैर-संचारी रोगों (NCD), टीबी (TB) स्क्रीनिंग तथा काला-जार, मलेरिया एवं फाइलेरिया नियंत्रण हेतु परामर्श।
अन्य स्वास्थ्य सेवाएं:--- एनमिया मुक्त भारत (AMB) सेवाएं एवं परिवार नियोजन (Family Planning) परामर्श।
डिजिटल एवं सरकारी योजनाएं:- ग्रामीणों को आयुष्मान भारत कार्ड तथा आभा (ABHA) आईडी कार्ड बनवाने एवं उससे जुड़ी जानकारियां प्रदान की गईं।
उपस्थित स्वास्थ्य दल:-
शिविर में डॉ. जयंत कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें सीएचओ (CHO) सरिता कुमारी एवं राहुल नाई, एएनएम (ANM) निभा कुमारी, शिखा कुमारी एवं सुनीता कुमारी; एफपी काउंसलर सोहेल राजा, वीबीडीएस (VBDs) जूही तथा डाटा ऑपरेटर सुधीर कुमार शामिल थे।
स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास को ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।
Purnia, Bihar | Sep 18, 2026