कानपुर में आग का कहर!
कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र में थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित कार स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान का सारा सामान जलकर खराब हो गया।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि दमकल विभाग ने समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया।
📍 स्थान: बजरिया, कानपुर नगर
#Kanpur #KanpurNews #BreakingNews #Bajaria #FireIncident FireBrigade GroundZeroNews KanpurPolice UPNews कानपुर बजरिया आगजनी
Mathura, Mathura | Nov 7, 2026