कानपुर: भाजपा नेता रमेश यादव फार्महाउस लूटकांड में नया मोड़!
भाजपा नेता रमेश यादव के फार्महाउस में हुई लूट की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर श्याम सुंदर नाम के व्यक्ति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
श्याम सुंदर वायरल वीडियो में लूटकांड को लेकर साक्ष्यों सहित बड़ा खुलासा करने का दावा कर रहे हैं। वीडियो में वह घटना से जुड़े तथ्यों और पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष रखते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद लूटकांड का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, वीडियो में किए जा रहे दावों और प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों की Ground Zero News स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। इन दावों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
अब देखना होगा कि इस वीडियो में किए गए दावों पर पुलिस और संबंधित पक्ष की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
GROUND ZERO NEWS
TRUTH BEGINS AT GROUND ZERO
#Kanpur #RameshYadav #ShyamSundar #KanpurNews #ViralVideo GroundZeroNews