कानपुर में 10 करोड़ की चरस बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा!
कानपुर के नजीराबाद थाना पुलिस ने चरस तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 10 किलो 320 ग्राम अवैध चरस बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी नेपाल और बिहार से सस्ते दामों पर चरस खरीदकर लाते थे और फिर कानपुर सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों और देश के अलग-अलग राज्यों में महंगे दामों पर सप्लाई करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
- फैसल पुत्र स्वर्गीय साबिर अली
- निक्की उर्फ साजिया सिद्दीकी
दोनों कानपुर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित छोटे मियां का हाता के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8,600 रुपये भारतीय मुद्रा, 275 नेपाली रुपये, मोबाइल फोन और बस टिकट भी बरामद किए हैं।
डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक,