लखनऊ के सहारा स्टेट में भीषण आग, आसमान में उठीं ऊंची लपटें
गोमतीनगर स्थित सहारा स्टेट (सहारा शहर) परिसर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।
बताया जा रहा है कि परिसर पहले से सील है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अंदर किसी के मौजूद होने की सूचना नहीं है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
#Lucknow #SaharaState #FireNews #LucknowFire #BreakingNews GroundZeroNews UPNews