बक्सर: पर्यटन विकास को मिलेगी रफ़्तार, डीएम ने दिए कई अहम निर्देश
Buxar, Buxar | May 17, 2026 डीएम साहिला ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में कला एवं संस्कृति विभाग तथा पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बिहार पर्यटन विकास निगम के कनीय अभियंता ने बताया कि जिले में वर्तमान में चार योजनाओं पर काम चल रहा है।