लालगंज: लालगंज में एसआईआर के विरोध में भाकियू (टिकैत) का प्रदर्शन, 7 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया
मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण (SIR) और चुनाव प्रक्रिया में बदलाव की मांग को लेकर भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारीयों ने शुक्रवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे लालगंज तहसील में अपनी आवाज बुलंद की। यूनियन के पदाधिकारीयों ने राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार लालगंज को सौंपा कर मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और निर्वाचन व्यवस्था में सुधार की मांग की।