Public App Logo
जिला पदाधिकारी ने टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा की, प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए टीपीटी एवं डिफरेंशिएटेड टीबी के कार्यों में और तेजी लाने का दिया निर्देश* आज दिनांक 18 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंडों द्वारा अभियान में किए जा रहे कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया तथा सभी नोडल पदाधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य प्रबंधकों को निर्देश दिया कि इसी गति को बनाए रखते हुए टीबी स्क्रीनिंग, आनुपातिक एक्स-रे, NAAT टेस्ट एवं अन्य सभी निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT) की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रखंडवार सभी पात्र व्यक्तियों को समय पर टीपीटी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही डिफरेंशिएटेड टीबी केयर (Differentiated TB Care) के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की नियमित समीक्षा एवं अद्यतन रिपोर्ट करने का निर्देश दिया, ताकि प्रत्येक टीबी मरीज को उसकी आवश्यकता के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं देखभाल उपलब्ध कराई जा सके। जिला पदाधिकारी ने सभी नोडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि टीबी के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाते हुए संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार सुनिश्चित करें तथा टीबी मुक्त जहानाबाद के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु मिशन मोड में कार्य करें। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar #Educación #health Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Jehanabad News