महोबा:कतिपय कारणों के चलते एक महिला व युवती द्वारा एक वकील पर जूते बरसाए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंद टायर वाली गली के पास की बताई जा रही है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस घटना को लेकर साथी अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है।