चाय देने से मना करने पर हुआ विवाद, युवक पर फेंकी खौलती चाय की केतली
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शहर के बीचोंबीच स्थित राजपाल चौराहे पर मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर चाय की खौलती हुई केतली फेंक दी गई।
घटनास्थल: शहर का प्रमुख राजपाल चौराहा, जहां भगवानदीन नाम का व्यक्ति चाय का ठेला लगाता है।
पीड़ित की पहचान: नगर पंचायत गढ़वारा के शुक्लपुर निवासी मोनू शुक्ला।
दोपहर के समय मोनू शुक्ला ठेले पर चाय पीने पहुंचे थे। दुकानदार द्वारा चाय देने से इनकार करने पर जब मोनू ने इसकी वजह पूछी, तो दोनों पक्षों में बहस हो गई। आरोप है कि आक्रोशित दुकानदार/युवक ने चाय से भरी खौलती केतली सीधे मोनू शुक्ला के ऊपर उड़ेर दी।
गर्म चाय गिरने से मोनू शुक्ला का शरीर (विशेष रूप से पेट और सीने का हिस्सा) गंभीर रूप से झुलस गया। उन्हें तत्काल प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से नगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।
Hardoi, Hardoi | Sep 5, 2026