Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
hardoiexpressindia
कानपुर शहर में बीच सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी का वीडियो वायरल 4 दबंगों ने युवक को सड़क पर पीट-पीटकर किया लहूलुहान युवक को बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंककर दबंग फरार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नए शिवली रोड सिद्धनाथ मंदिर के पास की घटना
Hardoi, Hardoi
| Sep 5, 2026
MORE NEWS
महोबा:कतिपय कारणों के चलते एक महिला व युवती द्वारा एक वकील पर जूते बरसाए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंद टायर वाली गली के पास की बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस घटना को लेकर साथी अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है।
Hardoi, Hardoi | Sep 5, 2026
उन्नाव-हरदोई बॉर्डर: सई नदी के तेज बहाव में डूबी सड़क, आवागमन पूरी तरह बंद करने की अपील उन्नाव और हरदोई बॉर्डर के निवासियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है। रोशनाबाद से गौरी को जोड़ने वाले मार्ग पर सई नदी के पानी का भारी प्रकोप देखने को मिल रहा है और नदी का बहाव बेहद तेज हो गया है। मार्ग पर पानी के तेज दबाव के कारण बड़े वाहनों के गुजरने से सड़क धंसने और हादसे का गंभीर खतरा बना हुआ है। वहीं, छोटे वाहनों के भी तेज बहाव में बह जाने की आशंका है। सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह बंद रखने की सलाह दी गई है। यात्रियों एवं स्थानीय लोगों से अपील है कि वे इस रास्ते से गुजरने से बचें, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।
Hardoi, Hardoi | Sep 5, 2026
सीतापुर: सरायन और पिरई नदी में डूबने से दो युवक लापता, पुलिस व गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी सीतापुर जिले में सरायन और पिरई नदियों के उफान के बीच दो अलग-अलग युवकों के लापता होने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। लापता युवकों की खोजबीन के लिए पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नदियों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चला रही है। फिलहाल दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका है और रेस्क्यू अभियान जारी है।
Hardoi, Hardoi | Sep 5, 2026
चाय देने से मना करने पर हुआ विवाद, युवक पर फेंकी खौलती चाय की केतली उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शहर के बीचोंबीच स्थित राजपाल चौराहे पर मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर चाय की खौलती हुई केतली फेंक दी गई। घटनास्थल: शहर का प्रमुख राजपाल चौराहा, जहां भगवानदीन नाम का व्यक्ति चाय का ठेला लगाता है। पीड़ित की पहचान: नगर पंचायत गढ़वारा के शुक्लपुर निवासी मोनू शुक्ला। दोपहर के समय मोनू शुक्ला ठेले पर चाय पीने पहुंचे थे। दुकानदार द्वारा चाय देने से इनकार करने पर जब मोनू ने इसकी वजह पूछी, तो दोनों पक्षों में बहस हो गई। आरोप है कि आक्रोशित दुकानदार/युवक ने चाय से भरी खौलती केतली सीधे मोनू शुक्ला के ऊपर उड़ेर दी। गर्म चाय गिरने से मोनू शुक्ला का शरीर (विशेष रूप से पेट और सीने का हिस्सा) गंभीर रूप से झुलस गया। उन्हें तत्काल प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से नगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।
Hardoi, Hardoi | Sep 5, 2026
#हरदोई: live नगर बेनीगंज के रामलीला मैदान पर अभी आज की रात 08 बजे सैकड़ों भक्त देखेंगे हनुमान अंश। व्यापार मंडल अध्यक्ष लव कुमार मिश्रा के अनुसार हनुमान अंश मूवी प्रारंभ होने के पूर्व कराया जाएगा जन गण गण। भक्तों में उत्साह। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज
Hardoi, Hardoi | Sep 5, 2026
🚨 उज्जैन में हॉर्न बजाने पर हत्या, आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस उज्जैन। माधवनगर थाना क्षेत्र के दमदमा में सड़क पर खड़े युवकों को साइड देने के लिए हॉर्न बजाना एक युवक को भारी पड़ गया। हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में युवकों पर ट्रैक्टर शोरूम संचालक यश मित्तल पर चाकू से हमला करने का आरोप है। हमले में यश मित्तल की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का इलाके में जुलूस निकाला, जिसमें उनकी हेकड़ी निकालते हुए उन्हें पैदल ले जाया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच और कार्रवाई जारी है। #UjjainNews #UjjainPolice #CrimeNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Sep 5, 2026
चंद्रशेखर आजाद के बयान से डरी दिल्ली पुलिस आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को किया गिरफ्तार #ChandrashekharAzad
Hardoi, Hardoi | Sep 5, 2026
झांसी में इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर, पत्नी का शव लेकर घंटों स्ट्रेचर पर बैठा रहा बेबस पति झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था और इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्नी की मौत के बाद शव को घर ले जाने के लिए पैसे नहीं होने के कारण पति राहुल आदिवासी घंटों स्ट्रेचर पर शव लेकर मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में बैठा रहा। राहुल मध्य प्रदेश के ओरछा से अपनी पत्नी रामवती का इलाज कराने झांसी मेडिकल कॉलेज आया था। इलाज के दौरान रामवती की मौत हो गई। इसके बाद शव को घर ले जाने के लिए परिवार के पास पैसे नहीं थे। मजबूर पति शव को स्ट्रेचर पर लेकर पार्किंग में बैठा रहा। इसी दौरान करीब 8 साल की मासूम बेटी नंदनी अपनी मां के शव के पास बैठकर रोती रही। मां की मौत और पिता की बेबसी का यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर गया। बताया गया कि इसी दौरान एक सिपाही की नजर परिवार पर पड़ी। सिपाही ने तत्काल मदद करते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई, जिसके बाद रामवती के शव को घर भेजा जा सका। एक तरफ पत्नी को खोने का दर्द, दूसरी तरफ शव को घर ले जाने तक के लिए पैसे नहीं। मासूम बेटी के आंसुओं और परिवार की बेबसी ने व्यवस्था की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
Hardoi, Hardoi | Sep 5, 2026