मकेर: गंडक नदी के मुख्य बांध में रिसाव, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
Maker, Saran | Sep 30, 2026 मकेर प्रखंड के बाघाकोला पंचायत अंतर्गत बरियारपुर गांव के सामने जोड़ा मंदिर के समीप गंडक नदी के मुख्य बांध में मंगलवार की देर रात अचानक रिसाव शुरू हो गया। रिसाव की सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंचे और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ स्थिति का जायजा लिया एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।