मकेर: डीएम ने मकेर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, नए भवन निर्माण के निर्देश दिए
Maker, Saran | Feb 7, 2026 सारन जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को करीब 2:30 बजे प्रखंड सह अंचल कार्यालय मेकर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कर्मियों की उपस्थिति की जांच की और कार्यालय की कार्य प्रणाली की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के लिए नए भवन के निर्माण हेतु सरकारी भूमिका अभिलंब चयन करने का निर्देश दिया।