मकेर: वांछित अभियुक्त रामबहादुर महतो को पुलिस ने जमालपुर से किया गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में था फरार
Maker, Saran | Feb 8, 2026 सारण एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मकेर एवं भेल्दी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त रामबहादुर महतो उर्फ बहादुर महतो को गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त मकेर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव का निवासी है और उसके विरुद्ध हत्या, लूट, आगजनी, विस्फोटक व आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं......