ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा महाविद्यालय में ‘तनाव प्रबंधन’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, विद्यार्थियों को मिला लाभ
मानसिक स्वास्थ्य का मार्गदर्शन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा मे“तनाव प्रबंधन” विषय पर आयोजित विशेष कार्यक्रम का प्रोजेक्टर के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार के मार्गदर्शन और मानसिक स्वास्थ्य टास्क फोर्स के नोडल प्रभारी डॉ. राजा राम सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ।