कोल: पेंडरा में दहेज हत्या के आरोपितों की नहीं हुई गिरफ्तारी, पीड़ित ने SSP से की शिकायत
Koil, Aligarh | Feb 18, 2025 गांव पेंडरा में दहेज हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। कासगंज निवासी जुगल किशोर ने अपनी बेटी पिंकी की शादी 2023 में पेंडरा निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है की शादी के बाद बुलेट बाइक की मांग करते हुए ससुराल पक्ष के लोग पिंकी को प्रताड़ित करते थे। बुलेट बाइक न मिलने के चलते 5 फरवरी को उनकी बेटी की हत्या की गई है।