कोल: तेहरा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य घायल, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 18, 2025 तेहरा मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। 27 वर्षीय सागर निजी कंपनी में काम किया करता था। सोमवार को सागर अपने साथ के साथ मथुरा से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। तेहरा मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।