कोल: मंजूरगढ़ी बाईपास पर चोरों ने ई-रिक्शा शोरूम में शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, CCTV में कैद हुई घटना
Koil, Aligarh | Feb 18, 2025 मंजूरगढ़ी बाईपास पर नकाबपोश चोरों ने ई रिक्शा के शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। सोमवार मंगलवार मध्य रात्रि करीब 3:00 बजे नकाबपोश चोर ई रिक्शा शोरूम पर आए। इस दौरान चोरों ने पहले शटर तोड़ा और फिर बाद में शोरूम के अंदर घुसकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। इस दौरान चोर को एक कैमरा दिखाई दिया तो उसने सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया।