कोल: हरदुआगंज में स्कूटी सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 18, 2025 हरदुआगंज में स्कूटी सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 28 वर्षीय लुभांशु राणा निजी कंपनी में काम किया करते थे। सोमवार को लुभांशु अपनी बुआ के घर जा रहे थे। हरदुआगंज पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते लुभांशु की मौत हो गई।