कोल: भुजपुरा में दबंगों ने नगर निगम के कर्मचारी के साथ लाठी-डंडों से की मारपीट, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Koil, Aligarh | Feb 18, 2025 भुजपुरा में दबंगों ने नगर निगम के कर्मचारी के साथ लाठी-डंडो से मारपीट की है। कन्हैया सोमवार रात्रि क्षेत्र की बारात में गए थे। उक्त दबंगों से कन्हैया का विवाद बारात में हो गया था जिसके बाद दबंगों ने कन्हैया के साथ मारपीट की थी। मंगलवार सुबह करीब कन्हैया ड्यूटी पर गए थे इस दौरान दबंगों ने उन्हें ड्यूटी पर पकड़ लिया और मारपीट कर दी।