माण्डल: मांडल में 108 एंबुलेंस पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, छत पर बैठी दो दर्जन से अधिक सवारियों को उतरवाया
मांडल। भीलवाड़ा से करेड़ा की ओर जा रही एक बस में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई। बस की छत पर दो दर्जन से अधिक यात्रियों के बैठे होने पर मांडल 108 एंबुलेंस के पायलट प्रभु प्रजापत ने तत्परता दिखाते हुए गुड्डा चौराहे पर बस को रुकवाया और छत पर बैठे यात्रियों को नीचे उतरवाकर बस के अंदर बैठने की सलाह दी।