पूर्णिया पूर्व: कटिहार मोड़ में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण को हटाया गया
पूर्णिया जिला पदाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कटिहार मोड़ क्षेत्र में फैले अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया।प्रशासन की इस सक्रियता से इलाके में हड़कंप मच गया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर नगर परिषद के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया गया।