पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वच्छता कार्यों का किया गया निरीक्षण
पूर्णिया जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत संचालित स्वच्छता कार्यों की प्रभावशीलता को सुनिश्चित करने हेतु जिला जल एवं स्वच्छता समिति के जिला समन्वयक द्वारा शुक्रवार को दोपहर लगभग 3 बजे मटिहानी, औरलाहा तथा नाथपुर पंचायतों में निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) एवं सामुदायिक स्वच्छता परिसर (CSC) का निरीक्षण किया गया।