पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में गीता का कवर लगाकर बाइबिल और कुरान बेचने पर हिंदूवादी संगठनों ने एसपी स्वीटी सहरावत से की मुलाकात
पूर्णिया में हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ गीता का कवर लगाकर बाइबिल और कुरान का प्रचार-प्रसार करने के मामले में बढ़ते विवाद के बीच पुलिस की कार्रवाई से नाराज विहिप, बजरंग दल और अन्य हिन्दू संगठन के लोगों ने गुरुवार को दोपहर लगभग 2 बजे पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत से मुलाकात की है। एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए संगठन के लोगों ने इस संबंध में एसपी को आवेदन सौंपा