पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले में जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम
पूर्णिया जिले के कृतयानन्द थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर डहरिया गांव में जहरीले सांप ने दरवाजे पर बैठी महिला को काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन GMCH लेकर पहुंचे.जहां इलाज के दौरान शुक्रवार और गुरुवार की देर रात लगभग 12 बजे मौत हो गई.मृतका की पहचान राधा देवी के रूप में हुई है।मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है